Xiaomi 15 Ultra बाजार में फरवरी में दस्तक देगा। पिछली कुछ रिपोर्टों में सुझाव दिया गया था कि Xiaomi 15 Ultra जनवरी 2025 में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, Xiaomi के एग्जीक्यूटिव ने इन दावों का खंडन किया है। अब एक नई लीक सामने आई है, जिसमें चीन और ग्लोबल मार्केट दोनों के लिए लॉन्च टाइम-फ्रेम का खुलासा हुआ है। आइए Xiaomi 15 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi 15 Ultra कब होगा लॉन्च
टिपस्टर एक्सपीरियंस मोर के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra, Xiaomi 14 Ultra के समान लॉन्च स्ट्रैटेजी को फॉलो करने की उम्मीद है। यह फरवरी के आखिर तक चीन में घरेलू स्तर पर लॉन्च हो सकता है, जिसके तुरंत बाद मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इसको ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। यह लगभग एक साथ ग्लोबल रिलीज का सुझाव देता है जिसमें दोनों इवेंट के बीच केवल कुछ ही दिन का अंतर है। आपको बता दें कि Xiaomi 14 Ultra को चीन में 22 फरवरी को लॉन्च किया गया था और तीन दिन बाद MWC 2024 में इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था।
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के वीबो पोस्ट के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra चीन में सभी तीन सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुका है। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक सभी वेरिएंट के लिए स्टैंडर्ड तौर पर टियांटोंग सैटेलाइट कॉलिंग फंक्शन का सपोर्ट है। इसके अलावा टॉप टियर वेरिएंट Beidou सैटेलाइट टेक्स्ट मैसेजिंग का सपोर्ट करेगा। टिपस्टर का यह भी दावा है कि 15 Ultra को फरवरी में पेश किया जाएगा।
Xiaomi 15, 15 Pro की तरह Ultra एडिशन में भी स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 2K रेजॉल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो एक स्मूथ और इमर्सिव विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी